क्या अब से कुछ ही घंटे बाद रात इक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी ? ट्रंप की डेडलाइन को लेकर पूरी दुनिया में परमाणु युद्ध की आशंका गहराई!

क्या अब से कुछ ही घंटे बाद रात इक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी ? ट्रंप की डेडलाइन को लेकर पूरी दुनिया में परमाणु युद्ध की आशंका गहराई!

Village LINE
0
वाशिंगटन । डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधा युद्ध का खुला खतरा देते हुए कहा है – "अगर तेहरान आज रात डील नहीं करता तो एक पूरी सभ्यता मर जाएगी, कभी वापस नहीं आएगी!" यह धमकी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के अल्टीमेटम से जुड़ी है, जिसकी डेडलाइन मंगलवार रात 8 बजे ईटी (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह) तय की गई है।

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा_ "A whole civilization will die tonight, never to be brought back again. I don’t want that to happen, but it probably will." 
उन्होंने आगे कहा कि शायद कुछ "क्रांतिकारी अजूबा" हो जाए, लेकिन ईरान अगर नहीं माना तो अमेरिका की सेना पावर प्लांट्स, ब्रिजेस और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर देगी।

तनाव चरम पर_ अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर हमला किया ।
अमेरिकी सेना ने पहले ही ईरान के मुख्य तेल निर्यात केंद्र खार्ग आइलैंड के सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए चेताया है कि वह क्षेत्र से बाहर भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। तेहरान ने अस्थायी सीजफायर प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और युवाओं को पावर प्लांट्स के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान किया है।

विश्व के तमाम बड़े  नेता हैरान हैं और अपनी आशंकाएं जताई हैं। 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ट्रंप की इस धमकी पर गहरी चिंता जताई है। 
कई अमेरिकी सांसदों ने इसे "युद्ध अपराध" करार दिया और ट्रंप के खिलाफ 25वें संशोधन या महाभियोग की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?
ईरान-इजरायल संघर्ष अब अमेरिका की सीधी भागीदारी में बदल चुका है। ट्रंप का दावा है कि 47 साल से ईरान "एक्सटॉर्शन, करप्शन और मौत" फैला रहा है, और अब इसका अंत होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुला तो पूरा ईरान एक रात में "खत्म" हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि होर्मुज दुनिया के तेल निर्यात का 20% हिस्सा संभालता है। अगर यह बंद रहा तो ग्लोबल ऑयल प्राइस आसमान छू सकता है और विश्व अर्थव्यवस्था हिल सकती है।

दुनिया की प्रतिक्रिया_
- ईरान: "हम क्षेत्र से बाहर भी हमला करेंगे अगर सिविलियन सुविधाओं पर हमला हुआ।"
- अमेरिकी विपक्ष: "ट्रंप दुनिया के लिए खतरा बन गए हैं।"
-अंतरराष्ट्रीय समुदाय: अलार्म बजा हुआ है, कई देश डिप्लोमैटिक प्रयास तेज कर रहे हैं।

अभी का अपडेट: डेडलाइन नजदीक है। पूरी दुनिया की नजरें वाशिंगटन और तेहरान पर टिकी हुई हैं। 
क्या ट्रंप की यह "सबसे बड़ी धमकी" युद्ध को और भड़काएगी और परमाणु जंग में तब्दील हो जाएगी या आखिरी वक्त में कोई डील हो जाएगी?

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top