जामताड़ा। जामताड़ा के रजवाड़ी स्थित इंडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय इंडोर एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया।
शिविर का विधिवत उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने कहा-
“ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों और युवाओं को खेलों की दिशा में सही मार्गदर्शन देने के लिए यह शिविर शुरू किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में न सिर्फ भाग लें बल्कि अपनी क्षमता को निखारें और बेहतर प्रदर्शन करें।”
शिविर में शामिल गतिविधियां-
- ताइक्वांडो
- योग
- बैडमिंटन
- कैरम
- टेबल टेनिस
- शतरंज
- गतका
- राइफल शूटिंग
- आर्म रेसलिंग
- पेंटिंग
शिविर में जिले के दर्जनों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों को उनके चुने हुए खेल में विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।
यह शिविर जिले के युवा खिलाड़ियों को खेल संस्कृति से जोड़ने और उन्हें प्रतिस्पर्धी स्तर पर तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
