बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

Village LINE
0
बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक  
प्रशासन ने लिया शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प
पचंबा (गिरिडीह)। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शनिवार को पचंबा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजीव कुमार ने की। बैठक में थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद एवं स्थानीय समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बकरीद के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और अफवाहों पर नियंत्रण रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से अपील की कि वे पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
“सभी लोग आपसी समन्वय और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, ताकि बकरीद का पर्व शांति और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।” 
_राजीव कुमार, थाना प्रभारी

उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली किसी भी पोस्ट को साझा न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की अफवाह या संभावित विवाद की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। 

उन्होंने बताया कि बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top