मेदिनीनगर (पलामू)। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता एसआई मनोज मुंडा ने की, जबकि बैठक का संचालन समाल अहमद ने किया।
बैठक में पुलिस प्रशासन ने सभी से अपील की कि बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। लोगों को चेतावनी दी गई कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो या वीडियो वायरल न करें। ऐसा करने पर सख्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
एसआई मनोज मुंडा ने कहा कि बकरीद त्याग और कुर्बानी का पर्व है। मुस्लिम समुदाय के लोग समय पर मस्जिद में नमाज अदा करें। पर्व के दौरान मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि सदर थाना पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि “लोग शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं, पुलिस आपके साथ है।”
बैठक में एसआई मनोहर प्रजापति, एएसआई सुजीत पांडेय, एएसआई पंकज तिवारी, एएसआई तिलेश्वर रजक, एएसआई अरबिंद गुप्ता, योगेंद्र पासवान, सीपी रजक, टेरेसा मिंज, एएसआई संजय दूबे, समाजसेवी प्रेम प्रकाश ठाकुर, सुलेमान अंसारी, हाजी अनवर अंसारी, उपाध्या सिंह, शिक्षक रबिंद्र सिंह, अबुल अंसारी, राजा गुप्ता, राजमणि देवी सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
