जमुआ में शीतल पेयजल हेतु ‘प्याऊ’ का उद्घाटन
जमुआ (गिरिडीह)। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच राहगीरों एवं आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए माहुरी वैश्य समाज, जमुआ ने एक सराहनीय सामाजिक पहल की है। समाज द्वारा जमुआ बाजार में शीतल पेयजल सेवा (प्याऊ) का भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जमुआ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मिष्टु देवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि श्री संजीत यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मिष्टु देवी ने कहा कि “तपती धूप में प्यासे राहगीर को ठंडा पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।”
“माहुरी वैश्य समाज केवल व्यापारिक संगठन नहीं, बल्कि एक जागरूक और सामाजिक रूप से सक्रिय संस्था भी है। हमारा प्रयास है कि इस भीषण गर्मी में जमुआ बाजार आने वाले किसी भी गरीब, असहाय या राहगीर को पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। समाज भविष्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी अपनी सेवा जारी रखेगा।”
_ प्रमोद गुप्ता, अध्यक्ष, माहुरी वैश्य समाज जमुआ मंडल
भाजपा नेता वीरेंद्र भदानी ने माहुरी वैश्य समाज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज को प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय जनसंपर्क पदाधिकारी अनुज सेठ, समाजसेवी वीरेंद्र राम गुप्ता, पत्रकार आशीष भदानी, गोविंद भदानी, संतोष सेठ, अखिलेश भदानी, श्यामकांत भदानी, पंकज उर्फ डोली कन्धवे, ओम प्रकाश राम, सुधांशु सेठ, सुजल सेठ, आनंद सेठ और नवीन कन्धवे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
माहुरी वैश्य समाज की इस पहल को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा है। प्याऊ पूरे गर्मी के मौसम में सुबह से शाम तक राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराएगा।

Nice, bahut badhiya
जवाब देंहटाएं