नदी के तेज बहाव में फंसे बच्चेे, दो लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

नदी के तेज बहाव में फंसे बच्चेे, दो लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Village LINE
0
गढ़बांध क्षेत्र के पास नदी में नहाते बच्चे तेज बहाव में फंसे
दो लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
रामगढ़। दामोदर नदी में नहाने गए तीन बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। रविवार को गढ़बांध क्षेत्र के समीप नदी में नहाते समय तीनों बच्चे तेज बहाव में फंस गए। स्थानीय लोगों की त्वरित सूझबूझ से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चे अभी भी लापता हैं। दोनों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार, लापता दोनों बच्चे 15 वर्षीय हैं। इनमें मेन रोड निवासी बबलू सोनकर का पुत्र प्रिंस और नया बस स्टैंड निवासी दीपक वर्मा का पुत्र वैभव कुमार शामिल हैं। तीसरे बच्चे को स्थानीय लोगों ने नदी से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम दामोदर नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही है। नदी में तेज बहाव होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में चिंता और मातम का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोग नदी किनारे जमा होकर दोनों बच्चों के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।
प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और बचाव कार्य को तेज करने के लिए अतिरिक्त टीमों को भी अलर्ट किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए हैं।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक दोनों लापता बच्चों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top